योगी का बिजनौर दौरा, धामपुर में किया जनसम्पर्क

0
301

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी दौरे पर जनपद बिजनौर पहुंचे। जहां हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद भाजपा भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। योगी ने बिजनौर में जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और प्रभावी संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद बिजनौर के नजीबाबाद पहुंचे जहां भाजपाईयों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने प्रभावी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कार्यवाही से विपक्षी दलों को तकलीफ हो ही है जबकि विपक्ष की सरकार में उत्तर प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार, गुंडाराज और दंगे होते थे जबकि भाजपा की सरकार में प्रदेश के विकास के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। नजीबाबाद के कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धामपुर पहुंचे  । धामपुर पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राणा सहित भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री को पुष्प भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां विधायक अशोक कुमार राणा तथा राणा प्रियंकर सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेष में   जनता को घरों में   कैद करने के लिए दंगा होता था, जिलों में कर्फ्यू लगा दिया जाता था। पिछली सरकारों में दंष झेलने के बाद प्रदेष की जनता ने भाजपा का सुषासन भी देखा है। वहीं मुख्यमंत्री ने धामपुर के नाम की व्याख्या करते हुए कहा कि धामपुर का नाम धाम से जुड़ा है, धाम पवित्रता से जुड़ा है और पवित्रता कमल से मिलती है इसलिए विधानसभा चुनाव मं कमल के फूल पर एक एक वोट देकर भाजपा प्रत्याशी अशोक   राणा को फिर से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने का काम करें। वहीं उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में 86 लाख किसानों का ऋण माफि किया गया है अवैध बूचड़ खाने बंद किये गये है तथा बिना भेदभाव के प्रदेष की जनता को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उनहोंने धामपुर से भाजपा प्रत्याषी अषोक कुमार राणा को आगामी चुनाव में वोट देकर सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभीतक के साथ देखिये मण्डल मुरादाबाद मंडल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें |

Leave a Reply