मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण

0
257

चांदपुर के वैदिक कन्या इंटर काॅलेज में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण अवतार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कराई गई। प्रतिमा के अनावरण समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। वहीं हाई स्कूल तथा इण्टरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया और चांदपुर से भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं की हौसला अफज़ाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!