बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी

0
46

बिजली कर्मचारियों की अपनी पूर्व में की गई घोषणा के तहत बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। बिजली कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जहां कार्य का बहिष्कार सहित हड़ताल की घोषणा की गई थी उसी के तहत देश के लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी इन दिनों हड़ताल पर है आपको बता दें कि बिजनौर शहर के आवास विकास में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन व हड़ताल जारी है बिजली कर्मचारियों को लगभग 42 घंटे हड़ताल पर हो चुके हैं। साथ ही जनपद में सभी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई जगह विद्युत व्यवस्था भी ठप हो चुकी है विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। गौरतलब है कि 3 दिसंबर को ऊर्जा मंत्री और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के बीच एक लिखित समझौता हुआ था। लेकिन उस समझौते पर अमल नहीं करने पर बिजली कर्मचारी निराश है जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के सभी बिजली कर्मचारी हड़ताल पर है।

Leave a Reply