पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

0
248

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत का धामपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देहरादून से रामनगर जाते समय धामपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री के आवास पर रूके जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोगों द्वारा उनका बुके भेंटकर एवं शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2022 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड सहित 5 राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ही जीत होगी। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!