धामपुर में किया गया फसल विचार गोष्ठी का आयोजन

0
297

धामपुर में सुभाष मार्ग पर स्थित एक मण्डप में इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर को-ओपरेटिव लिमिटेड (इफको) के संयोजन में रबी फसल विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में इफको द्वारा किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हेतु कई विधियों पर प्रकाश डालते हुए किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर उप महाप्रबन्धक एएन सिंह ने बताया कि डीएपी पर भारत सरकार द्वारा 1638 रूप्ये प्रति बोरा सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि उर्वरक का प्रयोग बहुत ही वैज्ञानित ढंग से करना चाहिए जैव उर्वरक, जल विलय उर्वरक तथा सागरिका के प्रयोग से रासायनिक उर्वरकों की मात्रा में कमी करनी चाहिए। वहीं इस मौके पर डाॅ0 के के सिंह द्वारा 110 दिन में तैयार होने वाली प्रजाति, सरसों की कोलेस्ट्रोल फ्री प्रजाति तथा गेहूं की अधिक उपज देने वाली प्रजाति डीबीडब्लू 303 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गोष्ठी में धामपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा भी पहुंचे  जहां इफको संस्था के सदस्यों ने बुके तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक अशोक कुमार राणा ने इफको के उत्पाद नैनो यूरिया को जल्द कृषकों तक पहुंचाने , नैनो यूरिया का उपयोग बढ़ाकर यूरिया की मात्रा कम प्रयोग करने का किसानों से आह्वान किया।

Leave a Reply