धनतेरस पर बाजारों में दिखी रौनक

0
309

दीपावली से पूर्व धनतेरस पर बाज़ारों में  काफी रौनक दिखाई दी। धनतेरस पर लोगों की भीड़ देखकर व्यापारियों में भी हर्ष का माहौल दिखा।
आपको बता दें कि धनतेरस के पावन पर्व पर नई चीज़ों को खरीदने का चलन प्राचीन काल से ही चला आ रहा है। ऐसा मानना है कि धनतेरस पर खरीदी गई चीज़ें ज्यादा भाग्यशाली होती हैं यही वजह है कि प्राचीन काल से धनतेरस के दिन जमकर खरीदारी की जाती है।
धनतेरस के अवसर पर अभी तक न्यूज़ चैनल के संवाददाता नजम सिद्दीकी ने स्योहारा में ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हुए बाज़ारों के हालात जाने। धनतेरस पर आभूषणों की खरीदारी भी की जाती है, सर्राफा व्यापारियों की मानें तो उनका कहना है कि अबकी बार खरीदारी काफी कम हो रही है।
वहीं इस दिन वाहनों की खरीदारी भी काफी बड़ी मात्रा में की जाती है। स्योहारा के टी.वी.एस. शोरूम पर भी धनतेरस के मौके पर मेले का आयोजन किया गया जहां ग्रहकों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply