दो बाइको की आमने सामने की भिड़ंत

0
265
अफजलगढ़ मे उस समय हड़कम्प मच गया जब दो बाइको की आमने सामने की भिड़ंत में चार व्यक्ति घायल हो गये और जिनमे एक की इलाज के लिये ले जाते समय मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बीती रात को गंाव कुशालपुर में दो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिनमे कुल चार लोग सवार थे। इलाज के लिये ले जाते समय एक कि मौत हो गई। म्रतक का नाम आकाश बताया जा रहा है। म्रतक की बहिन ने पुलिस को तहरीर सोप कार्यवाही की मांग की है। आपको बता दे म्रतक आकाश निवासी रायपुरी अपनी बहिन प्रियंका के गाव अगवानपुर मे रह रहा था। बीती रात वह किसी काम से निकटवर्ती गाव कादराबाद जा रहा था। जिसकी गाव खुशालपुर में विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसपर तीन लोग सवार थे। वही आकाश अकेला था। दोनों बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
बाईट- बाइक सवार गौरव
अफजलगढ़ से विनय भार्गव की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!