गोवंश पशु शालाओं का किया निरीक्षण

0
287
हसनपुर उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार द्वारा जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी के दिये गए निर्देशों के क्रम में संथलपुर बृहद गौ संरक्षण केंद्र तहसील हसनपुर में खंड विकास अधिकारी गंगेश्वरी, लक्ष्मण प्रसाद, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ तेजपाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल आदि के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया कि 01 गोवंश पशु की मृत्यु की सूचना समाचार पत्र में प्रकाशित की गई थी। जिसके विषय में पशु चिकित्साधिकारी व खंड विकास अधिकारी से जांच रिपोर्ट भी प्राप्त की गई। जिससे उल्लेखित किया गया कि मृतक बेसहारा गोवंश पशु घायल अवस्था में गौ संरक्षण केंद्र पर लाया गया था। परंन्तु उपचार का भरसक प्रयास करने के बावजूद भी उसे बचाया नहीं जा सका। कृषक गोवंश पशु संरक्षण केंद्र पर रजिस्टर्ड नहीं था। बृहद गो संरक्षण केंद्र पर 172 गांव वंशीय पशुओं जिनमें से दो घायल थे जिनका उपचार मेरे द्वारा अपने सामने कराया गया शेष पशु स्वस्थ्य थे। केंद्र पर पेयजल, भूसा, चोकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, हरे चारे की व्यवस्था हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है समय-समय पर वृहद गो संरक्षण केंद्र सहित अन्य समस्त निराश्रित गोवंश पशु शालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!