क्रिकेट खिलाडी मेघना सिंह को किया सम्मानित

0
266

जनपद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक डाॅ0 धर्मवीर सिंह ने कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मेघना सिंह के घर पहुंचकर  उन्हें बधाई दी तथा गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया।
दरअसल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मेघना सिंह ऑस्ट्रेलिया  दौरे से वापस अपने वतन लौट आई हैं। मेघना सिंह के वापस अपने पैतृक गांव लौटने पर सर्वप्रथम क्षेत्रीय लोगों  द्वारा फूल-माला पहनाकर महिला खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक डाॅ0 धर्मवीर सिंह भी कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित मेघना सिंह के आवास पर पहुंचे  और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!