कांग्रेसियों ने सार्वजनिक स्थानों पर लगाई झाड़ू

0
281

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर सेवा सत्याग्रह द्वारा लवकुशनगर में झाड़ू लगाये जाने के समर्थन में प्रदेश भर में कोंग्रेसियो  ने सफाई अभियान चलाया। इसी क्रम में जनपद बिजनौर के स्योहारा में भी कांग्रेसियों ने मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव नासिर चैधरी ने बताया कि लखीमपुर खीरी जाते समय जब प्रियंका गांधी को गिरफतार किया गया था तब उनका एक झाड़ू लगाते एक वीडियो वायरल हुआ था जिसपर विपक्षी दलों के नेताओं ने आपत्तिजनक बयान दिये थे। इसके बाद प्रियंका गांधी ने लवकुशनगर स्थित वाल्मीकि समाज के मंदिर में दोबारा झाड़ू लगाकर सेवा सत्याग्रह का आह्वान किया था जिसके समर्थन में ये सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply