एनसीसी कैडेट्स की दौड़ का आयोजन

0
261

स्योहारा के एम.क्यू. इण्टर काॅलेज और आर.एस.पी. इण्टर काॅलेज के एनसीसी कैडेट्स एम.क्यू. इण्टर काॅलेज में एकत्र हुए। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स को शपथ दिलाई गई और राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके उपरांत लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दौड़ का आयोेजन किया गया। दौड़ में प्रतिभागी नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस एम.क्यू. इण्टर काॅलेज परिसर पहुंचे। इस दौरान एन.सी.सी. कैडेट्स ने कविताओं और नाटिकाओं के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम ने एनसीसी कैडेट्स को स्वास्थ्य संबंधित सलाह दी। इस मौके पर लेफ्टिनेंट मौ0 यूनुस चैधरी, धीरज कुमार शर्मा सहित काॅलेज स्टाॅफ और एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
दूसरी ओर जनपद बिजनौर के चांदपुर में भी आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विवेकानन्द इण्टर काॅलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के उपरांत काॅलेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये और सभी कैडेट्स को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर काॅलेज के प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में काॅलेज स्टाफ और एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!