उम्र कैद की सजा काट रही महिला हुई रिहा

0
148

अफज़लगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हिदायतपुर चैहड़वाला निवासी, एक महिला पति की हत्या के मामले में, उम्रकैद की सजा काट रही महिला को, राज्यपाल के आदेश पर सजा माफ कर रिहा कर दिया गया है। महिला दयावती पत्नी परमानंद सिंह को 2008 में पुत्र अमित की तहरीर पर अपने पति परमानंद सिंह की हत्या के मामले में जेल भेज दिया गया था। इस मामले में 2011 में महिला दयावती को उम्रकैद की सजा हो गई थी। महिला को बिजनौर जेल से लखनऊ जेल भेज दिया गया था। महिला दयावती के अच्छे आचरण व व्यवहार के कारण पिछले साल 16 नवंबर 2022 को राज्यपाल के आदेश पर महिला की सजा माफ करते हुए रिहाई के आदेश दिए गए।

Leave a Reply