इन्द्रदेव सिंह ने किया क्षेत्र का भ्रमण

0
268

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और भावी प्रत्याशी डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह ने शेरकोट क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान शेरकोट पहंुचने पर भाजपाईयों और उनके समर्थकों द्वारा फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौेके पर शेरकोट स्थित आर्य समाज धर्मशाला में एक जनसभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डाॅ0 इन्द्रदेव सिंह ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों से अवगत कराया और कहा कि भाजपा सरकार में ही सबका साथ और सबका विकास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार ने बिना धार्मिक और जातिगत भेदभाव के सभी के विकास के लिए काम किया है। पूर्व विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देकर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाजसेवी शरद चंद शर्मा, अंकुर जैन सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!