अधिकारियो से वार्ता के बाद प्रदर्शन स्थगित

0
270

अफज़लगढ़ ब्लाॅक क्षेत्र में बादीगढ़ चैराहे पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा तीनों कृषि कानून तथा लखीमपुर खीरी में सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन तथा केन्द्र सरकार के पुतला दहन का कार्यक्रम धामपुर उपजिलाधिकारी से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है।
भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी ने बताया कि भाकियू के शीर्श नेतृत्व के आह्वान पर काले कृषि कानून व लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में शनिवार को जगह-जगह धरना प्रदर्शन तथा सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम था जिसमें बादीगढ़ चैराहे पर भी धरना व पुतला दहन होना था। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार किसानों शोशण कर रही है। एक साल के बाद भी किसानों सरकार किसान आंदोलन की कोई सुध नही ले रही है। ब्लाॅक अध्यक्ष ने बताया कि उपजिलाधिकारी धामपुर धीरेन्द्र सिंह के किसानों की सभी समस्याओं के समाधान, क्षेत्र में आवश्यकतानुसार धान क्रय केन्द्र खोलना तथा सभी किसानों के धान खरीद के आश्वासन पर प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यदि भरोसा दिलाये गये वादों को पूरा नही किया गया तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।
वहीं उपजिलाधिकारी धामपुर धीरेन्द्र सिंह ने किसानों को धन्यवाद कहते हुए बताया कि किसानों से उनकी समस्याओं के मुद्दों पर वार्ता की गई है। अफज़लगढ़ ब्लाॅक क्षेत्र में 7 अतिरिक्त धान क्रय केन्द्रों को शिफ्ट कराया जायेगा तथा किसानों से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।

Leave a Reply